नई दिल्ली, 7 अप्रैल : अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त सैन्य हमलों के बाद मध्य-पूर्व में तनाव काफी बढ़ गया है। ईरानी मीडिया के अनुसार, देश के महत्वपूर्ण क्षेत्रों को निशाना बनाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के खार्ग द्वीप पर कई हवाई हमले किए गए। यह द्वीप देश के तेल निर्यात का प्रमुख केंद्र माना जाता है, ऐसे में इस हमले को आर्थिक रूप से बड़ा झटका समझा जा रहा है।
खार्ग द्वीप पर रणनीतिक हमला
संभावित खतरे को देखते हुए मशहद में प्रशासन ने सभी रेल सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि यह निर्णय सुरक्षा कारणों से लिया गया है और अगली सूचना तक लागू रहेगा।
वहीं, क़ोम शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित एक महत्वपूर्ण पुल को भी निशाना बनाया गया। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, यह हमला संचार व्यवस्था को बाधित करने के उद्देश्य से किया गया था। इन घटनाओं के बाद पूरे क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय हालात पर करीबी नजर बनाए हुए है और किसी बड़े संघर्ष की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा।

More Stories
Shopian Encounter: लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई एनकाउंटर में ढेर, शव बरामद
वाराणसी से शिक्षकों को सीएम कैशलेस चिकित्सा योजना का तोहफा, योगी 10 बजे करेंगे शुभारंभ
योगी कैबिनेट में जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने का प्रस्ताव संभव