नई दिल्ली, 8 अप्रैल : बुधवार को Delhi High Court ने पत्रकार Rana Ayyub के खिलाफ ‘X’ पर की गई कथित आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया। इन पोस्ट्स में हिंदू देवी-देवताओं के अपमान और भारत विरोधी भावनाओं के प्रचार के आरोप लगाए गए हैं। यह आदेश Amita Sachdeva द्वारा दायर याचिका पर दिया गया। याचिका में संबंधित पोस्ट्स को हटाने की मांग की गई थी, जिन्हें अपमानजनक, भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील बताया गया है।
केंद्र, पुलिस और X को नोटिस जारी
अदालत ने मामले में Government of India, X, Delhi Police और राणा अयूब से जवाब मांगा है। कोर्ट ने कहा कि मामले पर तुरंत विचार जरूरी है। अदालत ने Delhi Police को निर्देश दिया कि वह संबंधित दस्तावेज ‘X’ प्लेटफॉर्म को भेजे, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को तय की गई है, जहां सभी पक्षों के जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा।
यह भी देखें : सीजफायर की खबर सुनते ही झूम उठा बाजार, रूपया भी चमका

More Stories
अमेरिका-ईरान सीजफायर पर भारत में विपक्ष ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
धोखाधड़ी मामले में गौतम अडानी को अमेरिकी कोर्ट से राहत
सीजफायर की खबर सुनते ही झूम उठा बाजार, रूपया भी चमका