नई दिल्ली, 9 अप्रैल : असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए वोटरों ने काफी उत्साह दिखाते हुए मतदान केंद्रों पर पहुंच कर अपना मतदान किया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और घर के रोजमर्रा के कामकाज पहले वोट देकर अपना फर्ज अदा किया। महिलाओं की वोटिंग के लिए बड़ी संख्या देख कर अनुमान लगाया जा रहा है कि महिलाएं किंग मेकर की भूिमका निभाएंगी। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जो मतदाताओं की जागरूकता और लोकतंत्र के प्रति उनके उत्साह को दर्शाती हैं।
तीनों राज्यों में शांतिपूर्ण मतदान
असम, केरल और पुडुचेरी में करोड़ों मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने सभी राज्यों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के व्यापक इंतजाम किए हैं, ताकि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। इसी के साथ नगालैंड की कोरीडांग सीट पर उपचुनाव भी कराया जा रहा है। यहां भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और मतदान शांतिपूर्वक जारी है।
केरल में दोपहर तक 50% के करीब मतदान
केरल विधानसभा चुनाव में मतदान की रफ्तार तेज रही। दोपहर 1 बजे तक करीब 49.70% मतदाता अपने वोट डाल चुके थे। निर्वाचन आयोग के अनुसार, कुल 2.71 करोड़ मतदाताओं में से लगभग आधे ने मतदान कर लिया है। जिलेवार आंकड़ों के मुताबिक एर्नाकुलम में सबसे ज्यादा 52.94% मतदान दर्ज हुआ, त्रिपुणितुरा में 58.09% मतदान (सबसे अधिक क्षेत्रीय प्रतिशत), पोन्नानी में सबसे कम 44.52% मतदान रहा।
सुबह 9 बजे तक 16.23% मतदान हुआ था, जो 11 बजे बढ़कर 33.28% और दोपहर 1 बजे तक 49.70% तक पहुंच गया। यह लगातार बढ़ती भागीदारी मतदाताओं के उत्साह को दर्शाती है। इन चुनावों के नतीजे संबंधित राज्यों की राजनीतिक दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
यह भी देखें : यूके ने बढ़ाई वीज़ा फीस, भारतीय आवेदकों पर बढ़ेगा बोझ

More Stories
यूके ने बढ़ाई वीज़ा फीस, भारतीय आवेदकों पर बढ़ेगा बोझ
अमेरिका दौरे पर विदेश सचिव विक्रम मिसरी, रक्षा और व्यापार सहयोग पर चर्चा
ट्रंप की धमकी ‘होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला गया तो फिर करेंगे हमला