April 10, 2026

पाकिस्तान की टिप्पणी पर भड़के इजराइल ने कहा, पाकिस्तान यहूदी विरोधी

पाकिस्तान की टिप्पणी पर भड़के इजराइल...

तेल अवीव, 10 अप्रैल : पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ द्वारा इजराइल पर दिए आपत्तीजनक ब्यान के बाद अब इजराइल की भी टिप्पणी आई है। इजराइल के विदेश मंत्री डिगियन सार ने एक्स पर एक महत्वपूर्ण बयान जारी करते हुए कहा कि इजराइल उस सरकार द्वारा किए गए खुले तौर पर यहूदी-विरोधी और झूठे आरोपों को गंभीरता से लेता है, जो स्वयं को ‘शांति की मध्यस्थ’ के रूप में प्रस्तुत करती है।

आतंकियों के खिलाफ जंग जारी रहेगी

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यहूदी राष्ट्र को ‘कैंसरग्रस्त’ कहने का अर्थ वास्तव में उसके विनाश की मांग करना है। इस संदर्भ में, सार ने जोर देकर कहा कि इजराइल उन आतंकवादियों के खिलाफ अपनी रक्षा करेगा, जो उसके अस्तित्व को समाप्त करने की कसम खाते हैं। यह बयान इजराइल की सुरक्षा नीति और उसके प्रति बढ़ते खतरे के प्रति उसकी गंभीरता को दर्शाता है।

जिक्रयोग है कि पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने इजराइल को कैंसर की तरह खतरनाक बताया था। ईरान, इजराइल और अमेरिका युद्ध रूकवाने में पाकिस्तान खुद को एक मध्यस्थ के रूप में प्रस्तुत कर रहा है। इसी बीच Islamabad में शनिवार को UnitedStates और Iran के प्रतिनिधियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक भी होनी है। ऐसे में पाकिस्तान द्वारा दिए जा रहे इस तरह के ब्यान बात बिगाड़ सकते हैं।