तेहरान/इस्लामाबाद, 11 अप्रैल : अमेरिका के साथ संभावित युद्धविराम पर बातचीत के लिए ईरान का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुंच गया है। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व Mohammad Bagher Ghalibaf कर रहे हैं। गालिबाफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावनात्मक तस्वीर साझा की, जिसमें विमान की खाली सीटों पर बच्चों की तस्वीरें, खून से सने बैग और अन्य सामान रखे गए थे। उन्होंने इसे “मिनाब 168” नाम देते हुए लिखा “इस उड़ान में मेरे साथी, मिनाब168”, जो युद्ध की भयावहता को दर्शाता है।
मिनाब स्कूल हमला: 168 लोगों की मौत
28 फरवरी को Minab के एक स्कूल पर हुए मिसाइल हमले में कम से कम 168 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें ज्यादातर स्कूली बच्चे और स्टाफ शामिल थे। ईरान का आरोप है कि यह हमला United States Armed Forces द्वारा जानबूझकर किया गया। अमेरिका का कहना है कि निशाना स्कूल के पास स्थित एक सैन्य ठिकाना था।
वहीं ईरान ने इसे सीधा नागरिकों पर हमला बताते हुए कड़ा विरोध जताया है।
अमेरिकी अधिकारियों पर लगाए आरोप
ईरान ने United States Navy के दो अधिकारियों Lie R. Tate, Jeffrey E. York की तस्वीरें जारी कर दावा किया है कि इन्हीं ने हमले की अनुमति दी थी। ईरान ने इस हमले को लेकर United Nations में शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस्लामाबाद पहुंचने के बाद गालिबाफ ने कहा कि ईरान सकारात्मक इरादों के साथ वार्ता में शामिल हो रहा है, लेकिन उन्होंने अमेरिका पर भरोसा न करने की बात भी दोहराई।
यह भी देखें : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव से अपने निवेश को लेकर चिंता में चीन

More Stories
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव से अपने निवेश को लेकर चिंता में चीन
ऑर्थोडॉक्स ईस्टर पर्व पर रूस का 32 घंटे का युद्धविराम ऐलान किया
जब तक लेबनान पर हमले रूकेंगे नहीं, बात नहीं होगी : ईरान