वाशिंगटन, 17 अप्रैल : अमेरिकी राष्ट्रपति DonaldTrump के ताज़ा बयान ने पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के जल्द समाप्त होने की उम्मीद जगा दी है। व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका और Iran के बीच समझौता होने के काफी करीब हैं और सप्ताह के अंत में दोनों देशों की बैठक भी हो सकती है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान अपना यूरेनियम हमें सौंपने को तैयार हो गया है और अब लड़ाई की कोई वजह नहीं बचती, इसिलए जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा।
उन्होंने हा कि अगर पाकिस्तान में ईरान और अमरीका के बीच डील हो जाती है तो वे जल्द इस्लामाबाद जा सकते हैं। ट्रंपलासवेगास में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने युद्ध के जल्द खत्म होने की बात भी दोहराई।
यूरेनियम पर मतभेद, युद्ध से बढ़ीं तेल की कीमतें
रिपोर्टों के अनुसार अमेरिका ने Iran के सामने अपने यूरेनियम भंडार पर 20 वर्षों के लिए रोक लगाने का प्रस्ताव रखा है, जबकि ईरान केवल 5 वर्षों के लिए ही इस पर सहमत है। 28 फरवरी को अमेरिका और Israel के हमले से शुरू हुए इस युद्ध में अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है। इस संघर्ष के कारण तेल की कीमतों में भी बड़ा उछाल आया है, जो ट्रंप के लिए एक बड़ी राजनीतिक चुनौती बन गया है।

More Stories
मैनिटोबा में वर्क परमिट को लेकर प्रदर्शन, पंजाबी युवाओं का भविष्य संकट में
कैलिफोर्निया विधानसभा ने बैसाखी को दी आधिकारिक मान्यता
फ्रांस का डिजिटल दुनियां में बड़ा कदम, अमरीका की चौधराहट को चुनौती