अजनाला, 21 अप्रैल: असम की डिब्रूगढ़ जेल में NSA के तहत बंद खडूर साहिब से सांसद Amritpal Singh की अजनाला थाना मामले में औपचारिक गिरफ्तारी दर्ज करने के लिए पंजाब पुलिस की एक उच्च स्तरीय टीम डिब्रूगढ़ पहुंच चुकी है।
जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल को Amritpal Singh पर लगी NSA की अवधि समाप्त हो रही है। इसके बाद पंजाब पुलिस द्वारा उनके खिलाफ अजनाला थाने में दर्ज विभिन्न मामलों में औपचारिक गिरफ्तारी दर्ज की जाएगी।
गिरफ्तारी दर्ज होने के बाद Amritpal Singh को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया जा सकता है, जहां पुलिस रिमांड की मांग भी की जा सकती है। यह कार्रवाई अजनाला थाने पर हुए हमले से जुड़े मामलों के तहत की जा रही है। फिलहाल पुलिस की टीम डिब्रूगढ़ में कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी हुई है।

More Stories
खरगे की सफाई: ‘मैंने पीएम को आतंकी नहीं कहा’, बीजेपी का पलटवार ‘हताशा’
ट्रंप के कहने पर मोदी इज़राइल गए: राहुल गांधी का आरोप
देश भर में गर्मी का कहर, तापमान 44°C के पार