नई दिल्ली, 22 अप्रैल : के. सी. वेणुगोपाल ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन (Privilege Notice) का नोटिस दिया है। यह नोटिस ओम बिरला को सौंपा गया। कांग्रेस नेता का आरोप है कि 2029 में महिला आरक्षण लागू करने से जुड़े विधेयक के सदन में खारिज होने के बाद प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम संबोधन में विपक्षी सांसदों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।
‘सांसदों के इरादों पर सवाल उठाना गंभीर’
के. सी. वेणुगोपाल ने कहा कि सांसदों के वोटिंग व्यवहार के पीछे “दुर्भावनापूर्ण मंशा” जोड़ना न केवल विशेषाधिकार का उल्लंघन है, बल्कि सदन की गरिमा को भी ठेस पहुंचाता है। कांग्रेस महासचिव ने स्पीकर ओम बिरला से अपील की है कि इस मामले को विस्तृत जांच के लिए लोकसभा की विशेषाधिकार समिति के पास भेजा जाए। वेणुगोपाल ने कहा कि यह स्थापित नियम है कि संसद में दिए गए भाषणों के संदर्भ में सांसदों पर टिप्पणी करना, आरोप लगाना या उनके इरादों पर सवाल उठाना विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना माना जाता है।
यह भी देखें : नहीं कहा’, बीजेपी का पलटवार ‘हताशा’

More Stories
सीजेपी प्रदर्शन मामले में नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मजिस्ट्रेट से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
UPESSC Assistant Professor Vacancy: यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट
सत्य निकेतन हादसे में दिल्ली पुलिस ने की चौथी गिरफ्तारी, पीजी ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार