नई दिल्ली, 24 अप्रैल : मुकेश अंबानी की Reliance Industries अब एक नया वैश्विक पहल शुरू करने जा रही है। कंपनी TIME Magazine के साथ मिलकर भारत के 100 उभरते नेताओं की सूची तैयार करेगी, जिसे ‘TIME100 Next India’ नाम दिया गया है। इस साझेदारी के तहत TIME अपनी मशहूर ‘TIME100 Next’ फ्रेंचाइज़ी का भारतीय संस्करण लॉन्च करेगा। इसका उद्देश्य उन युवा और उभरते भारतीय नेताओं को सम्मानित करना है, जो अपने काम और सोच से भविष्य को आकार दे रहे हैं।
नीता अंबानी ने की आधिकारिक घोषणा
इस पहल की घोषणा Nita Ambani ने New York में आयोजित TIME100 Gala इवेंट के दौरान की। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी भारत की अगली पीढ़ी के टैलेंट और नेतृत्व को वैश्विक पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम है। ‘TIME100 Next India’ का आयोजन Nita Mukesh Ambani Cultural Centre (NMACC) में किया जाएगा। यह पहली बार होगा जब इस तरह का अंतरराष्ट्रीय मंच भारत में आयोजित होगा।
भारत की प्रतिभा को वैश्विक मंच देने की पहल
नीता अंबानी ने कहा, “हमारा लक्ष्य हमेशा से भारत की बेहतरीन प्रतिभाओं को दुनिया तक पहुंचाना और दुनिया की श्रेष्ठ चीजों को भारत लाना रहा है।” उन्होंने इस पहल को भारत के भविष्य निर्माण से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया। जैसे Forbes और Bloomberg समय-समय पर वैश्विक सूचियां जारी करते हैं, उसी तरह ‘TIME100 Next India’ भारत के उभरते प्रभावशाली लोगों की पहचान करेगा और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करेगा।
यह भी देखें : टी.सी.एस. कांड के बाद मुंबई में मुस्लिम सहकर्मी ने हिंदू महिला को भेजे अश्लील मैसेज

More Stories
टी.सी.एस. कांड के बाद मुंबई में मुस्लिम सहकर्मी ने हिंदू महिला को भेजे अश्लील मैसेज
नॉर्वे का बड़ा फैसला : 16 से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन की तैयारी
मास्क पहने युवक द्वारा कनाडा में सिख बुजुर्ग से बदसलूकी का वीडियो वायरल