चंडीगढ़, 24 अप्रैल : आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने सात सांसदों के पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने इसे ‘ऑपरेशन लोटस’ करार देते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। AAP सांसद संजय सिंह ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भाजपा पंजाब में पार्टी के अच्छे कामों को रोकने की कोशिश कर रही है। संजय सिंह ने कहा कि AAP के 7 राज्यसभा सांसद BJP में शामिल हो रहे हैं और पंजाब की जनता इन नेताओं को कभी नहीं भूलेगी। उन्होंने लोगों से इन नामों को याद रखने की अपील की।
‘ऑपरेशन लोटस’ का आरोप
उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा ने ‘ऑपरेशन लोटस’ शुरू किया है। संजय सिंह ने इसे “सस्ती राजनीति” बताते हुए कहा कि इसका मकसद पंजाब में भगवंत मान सरकार के कामों में रुकावट डालना है। AAP नेता ने दावा किया कि पार्टी सांसदों को डराने और तोड़ने के लिए ED और CBI जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने अशोक मित्तल पर हाल ही में हुई ED कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि यह घटनाक्रम आपस में जुड़ा हुआ लगता है।
‘धोखे के लिए जनता माफ नहीं करेगी’
संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने AAP और पंजाब की जनता के साथ “धोखा” किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि पंजाब की जनता इस राजनीतिक घटनाक्रम के लिए भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी। AAP ने आरोप लगाया कि ‘ऑपरेशन लोटस’ के तहत डर का माहौल बनाकर और प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर सांसदों को पार्टी छोड़ने पर मजबूर किया जा रहा है। पार्टी का कहना है कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और इसे लेकर जनता में गहरा आक्रोश है।
यह भी देखें :रिलायंस और TIME मैगज़ीन मिलकर लॉन्च करेंगे ‘TIME100 Next India’

More Stories
हिमाचल में पंजाब के पर्यटकों की कार 400 फीट गहरी खाई में गिरी, जालंधर के 2 लोगों की मौत
जालंधर में एक घंटे बिजली रहेगी बंद, नेहरू गार्डन रोड फीडर पर इमरजेंसी शटडाउन
अमृतसर में रात 10 बजे के बाद बदल सकता है मौसम, बारिश और तेज़ तूफान का अलर्ट