समाना (पटियाला), 24 अप्रैल: करीब 560 दिनों तक 400 फुट ऊंचे टावर पर डटे रहने के बाद गुरजीत सिंह खालसा को आज सुबह सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।पटियाला प्रशासन ने भारतीय सेना के सहयोग से यह बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। करीब 30 मिनट में पूरा अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। खालसा समाना के बाबा बंदा सिंह बहादुर चौक स्थित BSNL के लगभग 400 फुट ऊंचे टावर पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। टावर से नीचे आने के बाद उन्होंने उत्साह के साथ कहा, “मैं चढ़दी कला में हूं।” उन्होंने समर्थन देने वाली संगत का धन्यवाद भी किया।
बेअदबी विरोधी कानून की कर रहे थे मांग
गुरजीत सिंह खालसा अक्टूबर 2024 से बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर टावर पर डटे हुए थे। उनके आंदोलन को उस समय बड़ी सफलता मिली जब गुलाब चंद कटारिया ने ‘जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) बिल, 2026’ को मंजूरी दे दी। इसके बाद उन्होंने अपना धरना समाप्त करने का फैसला किया। टावर पर रहते हुए उन्हें बेहद कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा।
वे प्लास्टिक की तिरपाल के नीचे रहते थे और दिन में एक बार भोजन-पानी पहुंचाया जाता था। पेशे से किसान और डेयरी मालिक खालसा ने बताया कि बेअदबी की घटनाओं से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई थीं, जिसके चलते उन्होंने यह रास्ता चुना।
यह भी देखें : सांसदों के पार्टी छोड़ने से तिलिमलाए संजय सिंह, बोले जनता गद्दारों माफ नहीं करेगी

More Stories
पठानमाजरा की याचिका पर सरकार से जवाब तलब, 7 दिन के नोटिस की मांग
पंजाब समेत उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर
सांसदों के पार्टी छोड़ने से तिलिमलाए संजय सिंह, बोले जनता गद्दारों माफ नहीं करेगी