चंडीगढ़, 24 अप्रैल : पंजाब और उत्तर भारत में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। तेज धूप और लू के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो गया है और लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पंजाब में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3–4 डिग्री ज्यादा है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया।
कई शहरों में 40 डिग्री के पार पारा
अन्य शहरों में भी तापमान 40 डिग्री के आसपास या उससे अधिक रहा चंडीगढ़: 40°C, अमृतसर: 40.1°C, लुधियाना: 40.6°C, पटियाला: 41.6°C, फरीदकोट: 42°C, गुरदासपुर: 40.5°C, फाजिल्का: 40.2°C, फिरोजपुर: 40.2°C, रूपनगर: 41.1°C पारा रहा। मौसम विभाग ने 24 और 25 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज गर्मी और लू चलने की संभावना जताई गई है।
26 अप्रैल से बदल सकता है मौसम
राहत की बात यह है कि 26 से 28 अप्रैल के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान कई इलाकों में 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाओं की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। गर्मी के बावजूद गेहूं की कटाई अंतिम चरण में पहुंच गई है, लेकिन तेज तापमान के कारण किसानों और मजदूरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी देखें : सांसदों के पार्टी छोड़ने से तिलिमलाए संजय सिंह, बोले जनता गद्दारों माफ नहीं करेगी

More Stories
सरकारी कार्यों के प्रचार-प्रसार रणनीति को मजबूत करने का आह्वान
पठानमाजरा की याचिका पर सरकार से जवाब तलब, 7 दिन के नोटिस की मांग
560 दिन बाद टावर से सुरक्षित उतारे गए गुरजीत सिंह खालसा