नई दिल्ली, 26 अप्रैल : आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ हैदराबाद ने सीज़न की पांचवीं जीत हासिल करते हुए अंक तालिका में तीसरा स्थान भी पक्का कर लिया। मैच का असली आकर्षण राजस्थान के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने बेहतरीन बल्लेबाज़ी से सबको प्रभावित किया। उन्होंने केवल 36 गेंदों में शतक जड़ दिया और 103 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 12 छक्के और 5 चौके लगाए, जिससे स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी दंग रह गए।
पैट कमिंस का बड़ा बयान
मैच के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि वैभव अब उनके “नए फेवरेट खिलाड़ी” हैं। कमिंस ने कहा “जिस तरह से वैभव ने बल्लेबाज़ी की, वह शानदार थी। वह एक बेहद खास प्रतिभा है।” हैदराबाद की टीम ने गेंदबाज़ी और फील्डिंग में संयम बनाए रखा। हालांकि राजस्थान ने 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन SRH ने 18.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
ईशान किशन की अहम भूमिका
SRH की जीत में ईशान किशन ने भी अहम योगदान दिया। उन्होंने 74 रनों की तेज़ पारी खेलकर टीम की जीत की नींव रखी। इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेऑफ की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। वहीं राजस्थान रॉयल्स को इस हार से झटका जरूर लगा है, लेकिन वैभव सूर्यवंशी की पारी ने उन्हें बड़ी उम्मीद भी दी है।

More Stories
केएल राहुल का तूफानी शतक, 47 गेंद में जड़ दिया ऐतिहासिक सैंकड़ा
अंपायर से भिड़े नीतीश राणा, बी.सी.सी.आई. ने ठोका मोटा जुर्माना
बी.सी.सी.आई. ने सनराइस हैदराबाद के अभिषेक शर्मा पर लगाया जुर्माना