April 25, 2026

केएल राहुल का तूफानी शतक, 47 गेंद में जड़ दिया ऐतिहासिक सैंकड़ा

केएल राहुल का तूफानी शतक, 47 गेंद में जड़...

नई दिल्ली, 25 अप्रैल : Indian Premier League 2026 के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल और पंजाब किंगस आमने-सामने थे। यह मैच अरुण जेतली स्टेडियम में खेला गया, जहां दर्शकों को शानदार बल्लेबाज़ी का नज़ारा देखने को मिला। KL Rahul ने विस्फोटक बल्लेबाज़ी करते हुए महज 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह Delhi Capitals के लिए अब तक का सबसे तेज़ शतक भी बन गया है।

क्रिस गेल की बराबरी

इस शतक के साथ राहुल ने Chris Gayle के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अब दोनों खिलाड़ियों के नाम IPL में 6-6 शतक दर्ज हैं। राहुल अब IPL इतिहास में संयुक्त रूप से तीसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उनसे आगे Virat Kohli – 8 शतक, Jos Buttler – 7 शतक।

राहुल के करियर की सबसे तेज सेंचुरी

यह KL Rahul के IPL करियर की सबसे तेज सेंचुरी भी है। इससे पहले उनका सबसे तेज शतक 56 गेंदों में आया था, जो उन्होंने 2022 में Lucknow Super Giants के लिए Mumbai Indians के खिलाफ बनाया था। राहुल ने पूरे मैच में आक्रामक रुख अपनाया और Punjab Kings के गेंदबाज़ों को कोई मौका नहीं दिया। उनकी इस पारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। राहुल की इस ऐतिहासिक पारी से Delhi Capitals को मजबूत स्थिति मिली और टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद मिली।