संयुक्त राष्ट्र, 26 अप्रैल : संयुक्त राष्ट्र की वर्ष 2026 की “ग्लोबल रिपोर्ट ऑन फूड क्राइसिस” में पाकिस्तान की स्थिति को लेकर बेहद चिंताजनक खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान अब उन 10 देशों की सूची में शामिल हो गया है जहां खाद्य संकट सबसे गंभीर रूप ले चुका है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान में लगभग 1.1 करोड़ लोग ऐसे हैं, जिन्हें पर्याप्त भोजन नहीं मिल रहा। इनमें से करीब 93 लाख लोग संकट के स्तर पर हैं, जबकि लगभग 17 लाख लोग आपातकालीन स्थिति में जीवन यापन कर रहे हैं। ये दोनों स्थितियां अकाल से ठीक पहले की सबसे खतरनाक अवस्था मानी जाती हैं, जहां रोज़ाना भोजन जुटाना भी बड़ी चुनौती बन जाता है।
बाढ़ और खराब मौसम बना मुख्य कारण
विशेषज्ञों के अनुसार, वर्ष 2025 में आई भीषण बाढ़ और खराब मौसम ने लाखों लोगों की फसलें बर्बाद कर दीं, जिससे अनाज की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। इसके अलावा बढ़ती महंगाई, कुपोषण, स्वच्छ पानी की कमी और कमजोर स्वास्थ्य सेवाओं ने हालात को और गंभीर बना दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, खाद्य संकट से जूझ रहे अन्य देशों में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमार, नाइजीरिया, सूडान, सीरिया, यमन और कांगो भी शामिल हैं।
यह भी देखें : ईरान में इंटरनेट पाबंदी से गहराया संकट, लाखों नौकरियां समाप्त

More Stories
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता टूटी, कूटनीतिक प्रयासों को बड़ा झटका
ईरान में इंटरनेट पाबंदी से गहराया संकट, लाखों नौकरियां समाप्त
कोलंबिया में बस पर बम धमाका, 13 लोगों की मौत, 38 घायल