लुधियाना, 27 अप्रैल : अकाली दल वारिस पंजाब दे ने लुधियाना में आयोजित एक विशाल पंथक सम्मेलन के दौरान 2027 पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। पार्टी के सरपरस्त बापू तरसेम सिंह ने कहा कि सांसद भाई अमृतपाल सिंह को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया जाएगा। बापू तरसेम सिंह ने कहा कि पार्टी सत्ता में आने पर एक हिंदू और एक दलित नेता को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा, ताकि समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व मिल सके। उन्होंने कहा कि पार्टी समाज के हर वर्ग की भागीदारी में विश्वास रखती है और पंजाब को मौजूदा समस्याओं से बाहर निकालने के लिए समावेशी राजनीति जरूरी है।
पंजाब की समस्याओं पर उठाई आवाज
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राज्य में नशा, गैंगस्टरवाद, लूटपाट और बेरोजगारी जैसी गंभीर समस्याएं बढ़ रही हैं। इनसे निजात पाने के लिए अकाली दल वारिस पंजाब दे को सत्ता में लाना जरूरी है। इस पंथक सम्मेलन का आयोजन वरिष्ठ नेता गुरप्रीत सिंह सोनू ने किया। पार्टी के अन्य नेताओं जैसे परमजीत सिंह जौहल, पृथीपाल सिंह बटाला, राजीव कुमार लवली और संदीप सिंह रुपालों ने कहा कि भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी यह संकेत देती है कि 2027 में पंथक सरकार बनने की संभावना मजबूत है।
अमृतपाल सिंह को CM बनाने की मांग
नेताओं ने कहा कि लोग अमृतपाल सिंह को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं, जिन्होंने नशे और अन्य सामाजिक मुद्दों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाई है। इस मौके पर एडवोकेट इंदरजीत सिंह, जसबीर सिंह लुधियाना, शुभम शर्मा, जसवंत सिंह चीमा, रोशन सिंह सागर समेत कई अन्य स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

More Stories
पंजाब में सबसे भरोसेमंद पार्टी बनेगी कांग्रेस : राजा वड़िंग
पंजाब सरकार पर ‘बारदाना घोटाले’ का आरोप, सुनील जाखड़ ने केंद्रीय मंत्री को लिखी चिट्ठी
पंजाब सरकार ने वापिस ली हरभजन सिंह की सुरक्षा, केंद्र ने सी.आर.पी.एफ. तैनात कर दी