चंडीगढ़, 26 अप्रैल : भारतीय जनता पार्टी के पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर गेहूं की भराई के लिए इस्तेमाल होने वाले पुराने बारदाने (गन्नी बैग्स) की खरीद में बड़े घोटाले का आरोप लगाया है। जाखड़ ने इस संबंध में केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री प्रह्लाद जोशी को पत्र लिखकर मामले की गहन जांच कराने की मांग की है। जाखड़ ने अपने पत्र में कहा कि बाजार में पुराना बारदाना करीब 22 रुपये प्रति बैग उपलब्ध है, जबकि राज्य सरकार ने इसे कथित तौर पर 43.89 रुपये प्रति बैग की दर से खरीदा है। उन्होंने कहा कि कीमतों में इतना बड़ा अंतर सीधे तौर पर भ्रष्टाचार और भारी कमीशन की ओर इशारा करता है।
डीसीपी स्कीम के तहत हो रही खरीद पर सवाल
जाखड़ के अनुसार, डीसीपी (Decentralized Procurement) स्कीम के तहत पंजाब सरकार गेहूं की भराई के लिए पुराने बारदाने का इस्तेमाल कर रही है, लेकिन इस पर किया गया खर्च संदेह के घेरे में है। उन्होंने मांग की कि पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। इस दौरान जाखड़ ने पंजाब के किसानों की मांग पर गेहूं की खरीद के नियमों में ढील देने के लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद भी किया।
यह भी देखें : पंजाब सरकार ने वापिस ली हरभजन सिंह की सुरक्षा, केंद्र ने सी.आर.पी.एफ. तैनात कर दी

More Stories
पंजाब सरकार ने वापिस ली हरभजन सिंह की सुरक्षा, केंद्र ने सी.आर.पी.एफ. तैनात कर दी
भगवंत मान ने राष्ट्रपति से मांगा समय, अकाली दल ने बताया राजनीतिक ड्रामा
बठिंडा में व्यापारी की आत्महत्या, सोशल मीडिया वीडियो में लगाए गंभीर आरोप