नई दिल्ली, 27 अप्रैल : वॉशिंगटन में आयोजित ‘व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट्स डिनर’ के दौरान कथित गोलीबारी की खबरों के बाद ईरान ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए एक व्यंग्यात्मक एनिमेटेड वीडियो जारी किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ईरान की ओर से जारी इस वीडियो को लेगो-स्टाइल एनिमेशन में तैयार किया गया है, जिसमें रैप अंदाज में एक ‘डिस ट्रैक’ के जरिए ट्रंप प्रशासन की आलोचना की गई है।
वीडियो में सुरक्षा व्यवस्था और घटना से जुड़े हालातों पर सवाल उठाए गए हैं। वीडियो में उस स्थिति को दर्शाया गया है जब डिनर के दौरान गोलीबारी की खबरों के बाद अफरातफरी मच गई थी और ट्रंप समेत कई वरिष्ठ नेताओं को कार्यक्रम स्थल से बाहर ले जाया गया। उस समय ट्रंप मंच से संबोधित कर रहे थे।
ट्रंप की नेतृत्व शैली पर तंज
रैप ट्रैक में ट्रंप पर आरोप लगाया गया है कि वे अपनी लोकप्रियता घटने पर ध्यान भटकाने के लिए नाटकीय परिस्थितियां पैदा करते हैं। एक लाइन में कहा गया है कि “जब भी पोल रेटिंग गिरती है, आप वही पुरानी चाल चलते हैं।” वीडियो में ‘MAGA’ समर्थकों का जिक्र करते हुए दावा किया गया है कि अब उनके कुछ समर्थक भी नेतृत्व पर सवाल उठाने लगे हैं। साथ ही अमेरिका की आर्थिक स्थिति को लेकर भी तंज कसा गया है।
व्यक्तिगत छवि पर कटाक्ष
क्लिप में ट्रंप को “कमजोर” बताते हुए कहा गया है कि वे सार्वजनिक मंच पर मजबूत दिखने की कोशिश करते हैं, लेकिन पर्दे के पीछे उनका मजाक उड़ाया जाता है। “स्नोफ्लेक” और “रोस्ट” जैसे शब्दों के जरिए उनकी आलोचना की गई है। वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि डिनर के दौरान जो कुछ हुआ वह वास्तविक संकट नहीं, बल्कि एक गलतफहमी और बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया ड्रामा था। इसमें ‘खाली प्लेटें’ और ‘जल्दबाजी में बाहर निकलना’ जैसे दृश्य दिखाकर व्यंग्य किया गया है।
यह भी देखें : प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल में मतुआ समुदाय के मंदिर में की प्रार्थना

More Stories
कनाडा में भारतीय छात्रा ने बताया संघर्ष भरी जिंदगी का हाल, वीडियो वायरल
प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल में मतुआ समुदाय के मंदिर में की प्रार्थना
2050 तक शहरों में गर्मी से प्रभावित गरीबों की संख्या 700% बढ़ेगी: रिपोर्ट