वाशिंगटन, 27 अप्रैल : वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन के वार्षिक डिनर के दौरान उस समय अफरातफरी मच गई जब अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। कार्यक्रम में मौजूद डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार हमलावर की पहचान 31 वर्षीय कोल थॉमस एलन के रूप में हुई है, जो कैलिफोर्निया के टॉरेंस का रहने वाला है। बताया गया कि वह तीन हथियारों के साथ होटल में दाखिल हुआ और सुरक्षा जांच को तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की, जिसके बाद सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ हुई और उसे हिरासत में ले लिया गया।
“टारगेट लिस्ट” का खुलासा
रिपोर्टों के अनुसार, हमले से लगभग 10 मिनट पहले आरोपी ने अपने परिवार को एक मैसेज भेजा था, जिसमें उसने कथित तौर पर अपनी “टारगेट लिस्ट” साझा की थी। इसमें उसने ट्रंप प्रशासन के कई अधिकारियों को निशाना बनाने की बात कही थी। सूची में उच्च पदों से लेकर निचले स्तर तक के अधिकारियों के नाम होने की बात सामने आई है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि एफबीआई निदेशक कश पटेल का नाम इस कथित सूची में शामिल नहीं था। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका कि उन्हें क्यों छोड़ा गया।
मैनिफेस्टो में हमले को सही ठहराने की कोशिश
हमलावर ने अपने संदेश में हमले को वैचारिक रूप देने की कोशिश की और दावा किया कि यह कार्रवाई “अन्याय के खिलाफ प्रतिक्रिया” है। उसने अपने संदेश में धार्मिक और राजनीतिक तर्कों का भी उल्लेख किया। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने लिखा था कि वह कम नुकसान पहुंचाने के लिए विशेष तरह की गोलियों का उपयोग करना चाहता था। उसने यह भी संकेत दिया कि जरूरत पड़ने पर वह ज्यादा लोगों को नुकसान पहुंचाने से नहीं हिचकेगा, हालांकि उसने उम्मीद जताई कि स्थिति वहां तक नहीं पहुंचेगी।
यह भी देखें : अमेरिका-ईरान शांति वार्ता टूटी, कूटनीतिक प्रयासों को बड़ा झटका

More Stories
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता टूटी, कूटनीतिक प्रयासों को बड़ा झटका
दुनिया के 10 सबसे भुखमरीग्रस्त देशों में शामिल हुआ पाकिस्तान
ईरान में इंटरनेट पाबंदी से गहराया संकट, लाखों नौकरियां समाप्त