नई दिल्ली/मुंबई: मुंबई के पायधुनी इलाके में एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की कथित फूड पॉइजनिंग के कारण मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी दो नाबालिग बेटियां शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, 25 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे परिवार के कुल नौ सदस्यों ने एक साथ खाना खाया था। खाने में बिरयानी शामिल थी।
इसके बाद रिश्तेदार अपने-अपने घर लौट गए। रात करीब 1:00 से 1:30 बजे के बीच परिवार के चार सदस्योंअब्दुल्ला दोकाडिया (40), उनकी पत्नी नसरिन दोकाडिया (35), और बेटियां आयशा (16) व जैनब (13) ने तरबूज खाया।
इलाज के दौरान एक-एक कर गई जान
सुबह करीब 5:30 से 6:00 बजे के बीच चारों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उन्हें तेज उल्टियां और दस्त होने लगे। परिवार के डॉक्टर ने शुरुआती इलाज किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर सभी को तुरंत जेजे अस्पताल रेफर कर दिया गया। सबसे पहले छोटी बेटी जैनब की सुबह 10:15 बजे अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद रात 10:30 बजे पिता अब्दुल्ला ने दम तोड़ दिया। मां नसरिन और बड़ी बेटी आयशा की भी इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे पूरे परिवार में मातम छा गया।
जांच जारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मृत्यु का केस दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हादसा बिरयानी और तरबूज खाने के बाद हुआ। हालांकि, मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
यह भी देखें : कनाडा में भारतीय छात्रा ने बताया संघर्ष भरी जिंदगी का हाल, वीडियो वायरल

More Stories
एनआईए अदालत ने कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह की रिमांड बढ़ाई
कनाडा में भारतीय छात्रा ने बताया संघर्ष भरी जिंदगी का हाल, वीडियो वायरल
ईरान ने एनिमेटेड वीडियो जारी करके उड़ाया ट्रंप का मजाक