मुंबई, 28 अप्रैल : मुंबई के मीरा रोड स्थित नया नगर इलाके में सोमवार सुबह करीब 4 बजे एक निर्माणाधीन इमारत के पास ड्यूटी पर तैनात दो सुरक्षा गार्डों पर चाकू से हमला किया गया। घटना में गार्ड राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो रमेश सेन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान 31 वर्षीय जैब जुबेर अंसारी के रूप में हुई है। बताया गया कि वह पहले इलाके में आया और मस्जिद का रास्ता पूछकर चला गया था। कुछ समय बाद वह वापस लौटा और गार्ड्स से बातचीत करने लगा, जिसमें उसने उनके धर्म को लेकर सवाल पूछे।
गार्ड्स पर हमला और जबरन कलमा पढ़वाने की कोशिश
जांच में सामने आया है कि बातचीत के दौरान आरोपी ने अचानक चाकू से एक गार्ड पर हमला कर दिया। इसके बाद वह केबिन में घुसा और दूसरे गार्ड से कथित तौर पर कलमा पढ़ने को कहा। इनकार करने पर उस पर भी हमला किया गया। घटना के बाद नया नगर पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की और करीब डेढ़ घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे ठाणे की अदालत में पेश किया गया, जहां उसे 4 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
ATS की जांच और बरामद सामग्री
महाराष्ट्र ATS की जांच में आरोपी के घर से कथित तौर पर ISIS से जुड़े नोट्स, एक लैपटॉप और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद होने की बात सामने आई है। सूत्रों के अनुसार आरोपी विज्ञान स्नातक है और 2000 से 2020 तक अपने परिवार के साथ अमेरिका में रह चुका है। नौकरी न मिलने के बाद वह 2020 में भारत लौट आया और 2022 से मीरा रोड में अकेले रहकर ऑनलाइन कोचिंग देने लगा था।
जांच एजेंसियों का मानना है कि अकेलेपन के दौरान वह इंटरनेट के जरिए कट्टरपंथी विचारों के संपर्क में आया हो सकता है। फिलहाल पुलिस उसके मोबाइल फोन और लैपटॉप की गहन जांच कर रही है ताकि पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ा जा सके।
यह भी देखें : उत्तरी भारत को गर्मी से राहत, पंजाब समेत कई राज्यों में हुई बारिश

More Stories
रूस ने निभाई दोस्ती: भारत के लिए चौथा S-400 रवाना, रक्षा ताकत होगी और मजबूत
क्या तरबूज खाने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत? डॉक्टरों ने बताई सच्चाई
लेफ्टिनेंट जनरल बलबीर सिंह 15 कोर के जीओसी का पद संभालने को तैयार