चंडीगढ़, 30 अप्रैल : कुश्ती जगत के प्रसिद्ध पहलवान जस्सा पट्टी (जसकंवर सिंह पट्टी) मंगलवार को अपनी पूरी टीम के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उन्हें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आधिकारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जस्सा पट्टी और उनकी टीम का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने कुश्ती के मैदान में पंजाब और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने इसे पार्टी के लिए गर्व का क्षण बताया।
खेल जगत से राजनीति में आने पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल जगत से जुड़ी प्रतिष्ठित हस्तियों का राजनीति में आना युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और युवाओं को नई दिशा मिलती है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि जस्सा पट्टी जिस मेहनत और लगन से खेलों में आगे बढ़े हैं, उसी समर्पण के साथ वे अब समाज सेवा और पार्टी संगठन को मजबूत करने में योगदान देंगे। इस मौके पर जस्सा पट्टी ने मुख्यमंत्री की नीतियों पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे आम आदमी पार्टी को मजबूत करने और जनता की सेवा के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।
यह भी देखें : यूरोप दौरे से पंजाब के विकास को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री भगवंत मान

More Stories
प्रदूषण नियंत्रण को लेकर 13,000 से अधिक सफाई कर्मचारियों को प्रशिक्षण
मोहाली में 369 जेईई मेन्स पास विद्यार्थियों का सम्मान
यूरोप दौरे से पंजाब के विकास को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री भगवंत मान