गुरुग्राम, 30 अप्रैल: हरियाणा के गुरुग्राम में आज सुबह बीच बाजार उस समय दहशत फैल गई जब एक पूर्व एनएसजी कमांडो की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने बाजार के बीचोंबीच फायरिंग की और वारदात को अंजाम देकर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।
पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतक पूर्व एनएसजी कमांडो था और करीब 8 साल पहले सरपंच की हत्या के मामले में जेल में बंद रहा था। वह हाल ही में पैरोल पर बाहर आया था। पुलिस को शक है कि यह हत्या पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकती है। जानकारी के अनुसार, पूर्व सरपंच के बेटे ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए एक साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और जांच जारी है।
पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इलाके में लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। दिनदहाड़े हुई इस हत्या के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
यह भी देखें : पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

More Stories
UPESSC Assistant Professor Vacancy: यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट
सत्य निकेतन हादसे में दिल्ली पुलिस ने की चौथी गिरफ्तारी, पीजी ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार
पप्पू यादव हाजीपुर बाढ़ राहत शिविर पहुंचे, खुद बनाया खाना और बांटे पैसे