चंडीगढ़, 05 मई 2026: आईपीएल 2026 में 5 मई को दिल्ली कैपिटल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
पिछले मैच में चेन्नई ने दिल्ली को 23 रनों से हराया था। ऐसे में दिल्ली के पास अपने घरेलू मैदान पर हिसाब बराबर करने का अच्छा मौका है।
दोनों टीमों के लिए यह मैच प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स 9 मैचों में 4 जीत के साथ छठे स्थान पर मौजूद है।
IPL इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 32 मैच खेले जा चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 मैच जीते हैं जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 12 मैचों में जीत मिली है।
केएल राहुल इस मैच में मात्र 7 रन बनाते ही ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर पहुंच जाएंगे। उन्होंने 9 मैचों में 433 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं।
ये भी देखें: BREAKING: पश्चिम बंगाल में 9 मई को होगा भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह

More Stories
IRE vs IND: आयरलैंड ने भारत को 34 रन से हराया, काम नहीं आई अभिषेक की फिफ्टी
टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर विराट कोहली ने साफ किया, कहा – वापसी का कोई इरादा नहीं
नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में दूसरे थ्रो के साथ CWG 2026 के लिए पक्का किया क्वालीफिकेशन