May 13, 2026

मुल्लांपुर को मिली IPL 2026 प्लेऑफ की मेजबानी, PCA अध्यक्ष बोले- पंजाब पूरी तरह तैयार

Maharaja Yadavindra Singh PCA Stadium

चंडीगढ़, 06 मई 2026: महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (PCA न्यू स्टेडियम) IPL 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की मेजबानी करेगा।

बीसीसीआई ने प्लेऑफ शेड्यूल जारी करते हुए मुल्लांपुर को एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 मैच आयोजित करने का अधिकार दिया है। यह लगातार दूसरा साल है जब न्यू पीसीए स्टेडियम प्लेऑफ मैचों की मेजबानी कर रहा है।

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) के अध्यक्ष अमरजीत मेहता ने कहा कि पिछले साल भी यहां प्लेऑफ मुकाबले सफलतापूर्वक आयोजित हुए थे। इस बार भी हम बेहतरीन तैयारी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “बीसीसीआई ने एक बार फिर पंजाब और मुल्लांपुर पर भरोसा जताया है। हम इन मुकाबलों को यादगार बनाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे।”

एलिमिनेटर: पॉइंट्स टेबल में तीसरे और चौथे स्थान वाली टीमें आमने-सामने होंगी।

क्वालीफायर-2: क्वालीफायर-1 हारने वाली टीम और एलिमिनेटर जीतने वाली टीम के बीच मुकाबला होगा।

ये भी देखें: IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का मैच, पिछला हिसाब बराबर करने उतरेगी DC