शिमला, 05 मई 2026: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दोपहर बाद तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। कुफरी, फागू और महासू पीक समेत मंडी और सिरमौर जिले के कई इलाकों में ओलों की मोटी परत जम गई।
कुफरी-महासू क्षेत्र में लगातार चार दिन से ओलावृष्टि जारी है। इससे सेब की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। राज्य के अन्य हिस्सों में सुबह से बादल छाए रहे।
मौसम विभाग ने आज किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर बाकी जिलों में आंधी, तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। कल चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी के लिए यलो अलर्ट रहेगा।
विभाग के अनुसार 7 से 9 मई तक मौसम में कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। 10 और 11 मई को प्रदेश में फिर से अच्छी बारिश हो सकती है।
यह भी देखें: लगातार बारिश ने शिमला में मचाई तबाही, तीन सेकंड में गिरी 5 मंजिला इमारत

More Stories
पंजाब बदलाव चाहता है, भाजपा की ओर उम्मीद से देख रही जनता – अनुराग ठाकुर
हिमाचल में प्री-मानसून की बारिश जारी, 29-30 जून तक मानसून की एंट्री के आसार
एचआरटीसी कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल, कल से सभी रूटों पर सामान्य रूप से चलेंगी बसें