May 13, 2026

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

चंद्रनाथ रथ

कोलकाता, 06 मई 2026: पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

घटना नार्थ 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके के डोहरिया मोड़ पर हुई। चंद्रनाथ रथ अपनी कार में सवार होकर घर के पास पहुंचे ही थे कि बाइक पर आए दो हमलावरों ने उनकी गाड़ी रोक दी।

हमलावरों ने एक के बाद एक तीन राउंड गोलियां चला दीं। एक गोली सीधे उनके सीने में लगी। चंद्रनाथ रथ मौके पर ही मारे गए।

हमले में उनके सुरक्षा गार्ड के भी घायल होने की खबर है। घटना के समय चंद्रनाथ रथ के साथ एक अन्य व्यक्ति भी कार में मौजूद था जिसे घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।

स्थानीय लोगों में भारी हड़कंप मच गया है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर जांच कर रही है।

ये भी देखें: ममता बनर्जी ने CM पद छोड़ने से किया इनकार, बोलीं- मैं आजाद पंछी, शेर की तरह लड़ूंगी