लखनऊ, 07 मई 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में UPPSC और UPSSSC द्वारा विभिन्न विभागों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए।
नियुक्ति-पत्र वितरण के बाद मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं को संबोधित किया।
सीएम योगी ने कहा कि पूरी चयन प्रक्रिया में आपको कहीं भी सिफारिश कराने की जरूरत नहीं पड़ी होगी। उन्होंने कहा कि जैसे ही विज्ञापन निकला, आपने आवेदन किया और परीक्षा परिणाम आने तक किसी भी स्तर पर सिफारिश या किसी अनैतिक काम की कोई गुंजाइश नहीं थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नियत साफ हो और नीति स्पष्ट हो तो नतीजे आने में देर नहीं लगती। यही वजह है कि आज आप सभी को नियुक्ति-पत्र मिल रहे हैं।
यह भी देखें: सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनगणना-2027 के पहले चरण की शुरुआत की

More Stories
डोनाल्ड ट्रंप अगले साल आएंगे भारत, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने किया ऐलान
फतेहपुर में चौंकाने वाली घटना, पिता ने बेटे और बहू को मारी गोली, दोनों गंभीर रूप से घायल
राबड़ी देवी को एक हफ्ते में बंगला खाली करने का नोटिस, नहीं करने पर हो सकती है करवाई