पटना, 07 मई 2026: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। वहीं, विजय सिन्हा को कृषि मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आधिकारिक सूची जल्द जारी होने वाली है।
इससे पहले दिन में पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में निशांत कुमार समेत 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन ने भव्य समारोह में सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी भी मौजूद रहे।
ये भी देखें: अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से की मुलाकात, TMC हार के बाद जताई एकजुटता

More Stories
असम में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, राहत और बचाव कार्य जारी
प्रियांक खड़गे के खिलाफ शिकायत दर्ज, AI से एडिट तस्वीर शेयर करने का है आरोप
कोलकाता एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2772 को हाईजैक करने की धमकी