चेन्नई, 08 मई 2026: तमिलनाडु में नई सरकार के गठन का रास्ता लगभग साफ हो गया है। थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) अब सरकार बनाने की स्थिति में पहुंच गई है।
रिपोर्ट्स के अनुसार CPI, CPI(M) और VCK ने TVK को समर्थन देने का फैसला कर लिया है। कांग्रेस पहले ही विजय की पार्टी को समर्थन देने का ऐलान कर चुकी है। अगर ये सभी दल समर्थन देते हैं तो TVK बहुमत का आंकड़ा पार कर लेगी।
TVK के कार्यकर्ता और समर्थक चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर जश्न मना रहे हैं। माहौल पूरी तरह उत्साही है।
सूत्रों के मुताबिक थलापति विजय थोड़ी देर में राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। यह उनकी राज्यपाल के साथ तीसरी मुलाकात होगी। बैठक में विजय सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।
यह भी देखें: सोनीपत नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, हुड्डा ने भाजपा पर साधा निशाना

More Stories
डोनाल्ड ट्रंप अगले साल आएंगे भारत, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने किया ऐलान
फतेहपुर में चौंकाने वाली घटना, पिता ने बेटे और बहू को मारी गोली, दोनों गंभीर रूप से घायल
राबड़ी देवी को एक हफ्ते में बंगला खाली करने का नोटिस, नहीं करने पर हो सकती है करवाई