सोनीपत, 07 मई 2026: सोनीपत नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस समेत सभी प्रमुख दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।
कांग्रेस ने मेयर प्रत्याशी कमल दीवान और पार्षद उम्मीदवारों के समर्थन में बड़े स्तर पर जनसभा और कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र और पूर्व सांसद व अभिनेता राज बब्बर समेत कई दिग्गज नेता सोनीपत पहुंचे।
नेताओं ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था की बदहाली, किसानों की समस्याओं, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा। नेताओं ने जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की और कहा कि नगर निगम चुनाव आने वाले बड़े चुनावों की दिशा तय करेंगे।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों के मुद्दे पर भाजपा सरकार को खूब घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ खिलवाड़ कर रही है और उन्हें चोर समझती है। हुड्डा ने कहा कि पहले “मेरा फसल मेरा ब्यौरा” योजना से किसानों को परेशान किया गया और अब मंडियों में बायोमेट्रिक प्रवेश लागू करके उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी गई हैं।
यह भी देखें: ट्रांसपोर्टरों का अल्टीमेटम, दिल्ली सरकार के ईसीसी टैक्स के विरोध में 21 से 23 मई तक तीन दिन चक्का जाम

More Stories
Weather: हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच अचानक बारिश, कई जिलों में अलर्ट
श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा, न छोड़ेंगे योगी – मंत्री अनिल विज
सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता, दिए जरूरी निर्देश