चंबा, 08 मई 2026: जिला मुख्यालय चंबा में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने इस बैठक की अध्यक्षता की।
उपायुक्त ने कहा कि मिंजर मेला जिला चंबा की प्राचीन समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है। यह मेले विभिन्न वर्गों के लोगों के बीच मेल-मिलाप और भाईचारे को बढ़ावा देता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मेले के मूल सांस्कृतिक स्वरूप और पहचान को बनाए रखना सभी का दायित्व है।
उपायुक्त ने बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मिंजर मेला-2026 की तैयारियों से जुड़े अपने-अपने दायित्वों को ईमानदारी और गंभीरता से निभाएं।
बैठक में उपायुक्त ने मेले से संबंधित कार्य सूची पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला परंपरा के अनुसार 26 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक चौगान नंबर-1 में मनाया जाएगा।
बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मेले के व्यय और आय, निमंत्रण कार्ड, स्मारिका, परिवहन, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, खेल प्रतियोगिताओं, चौगान की सफाई-मुरम्मत, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य व्यवस्था और मेले की थीम निर्धारण जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। कला केंद्र और मंजरी गार्डन की मुरम्मत को लेकर भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
यह भी देखें: शिमला में 7 साल बाद नशे के पुराने मामले में आरोपी दोषी करार, 2 माह कैद और 5 हजार जुर्माना

More Stories
हिमाचल में मत्स्य क्षेत्र के लिए सरकार की नई योजना, कोल्ड स्टोरेज आदि पर 70 प्रतिशत सब्सिडी
चंबा में यात्रियों से भरी बस पलटी, सात लोगों की मौत, 11 घायल
हिमाचल हाईकोर्ट का फैसला: सरकारी कर्मचारी को सजा देते समय विभाग को साफ कारण बताना होगा