शिमला, 07 मई 2026: शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सदर शिमला की टीम ने एक पुराने एनडीपीएस मामले में प्रभावी जांच और अदालत में मजबूत पैरवी के जरिए आरोपी को दोषसिद्ध करवाया। आरोपी को 7 साल बाद सजा हुई है।
9 नवंबर 2019 को थाना सदर की पुलिस टीम रविंद्रा कार्ट रोड स्थित सब्जी मंडी के पास गश्त और चेकिंग पर थी। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार शर्मा को करीब 1 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। मनोज कुमार शर्मा मूल रूप से अंबाला हरियाणा के बलदेव नगर का रहने वाला है और शिमला में कॉमली बैंक के पास रहता था।
मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद जेएमएफसी कोर्ट शिमला ने 5 मई को आरोपी मनोज कुमार शर्मा को दोषी करार दिया। अदालत ने उसे 2 माह की कठोर कैद और 5 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
यह भी देखें: हिमाचल में कम विद्यार्थियों वाले 100 और सरकारी स्कूल बंद होने की तैयारी, सीएम सुक्खू के पास भेजा प्रस्ताव

More Stories
हिमाचल में मत्स्य क्षेत्र के लिए सरकार की नई योजना, कोल्ड स्टोरेज आदि पर 70 प्रतिशत सब्सिडी
चंबा में यात्रियों से भरी बस पलटी, सात लोगों की मौत, 11 घायल
हिमाचल हाईकोर्ट का फैसला: सरकारी कर्मचारी को सजा देते समय विभाग को साफ कारण बताना होगा