रेवाड़ी, 08 मई 2026: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में तैनात हरियाणा के रेवाड़ी जिले के जवान कांस्टेबल सतीश की गोली लगने से मौत हो गई।
39 वर्षीय सतीश की ड्यूटी अनंतनाग की हिलर पोस्ट पर वीरवार शाम साढ़े छह बजे से साढ़े आठ बजे तक लगी हुई थी। शाम करीब सात बजकर 47 मिनट पर पोस्ट से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचे साथी जवानों ने देखा कि सतीश जमीन पर पड़े हुए थे और उनके सिर में गोली लगी हुई थी। उनकी इंसास राइफल भी पास में पड़ी मिली।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि उनकी अपनी राइफल से अचानक गोली चलने से यह हादसा हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अनंतनाग गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद पार्थिव शरीर को रेवाड़ी लाया जाएगा।
सतीश ने शाम करीब सात बजे परिवार से आखिरी बार बात की थी और बताया था कि सब कुछ ठीक है। इसके महज 47 मिनट बाद यह घटना हो गई।
ये भी देखें: अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से की मुलाकात, TMC हार के बाद जताई एकजुटता

More Stories
करनाल नगर निगम ने 103 करोड़ की नौ विकास परियोजनाओं की की समीक्षा
हरियाणा सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय और भत्तों में की बढ़ोतरी
सोनीपत स्विमिंग पूल मौत मामले में परिवार ने सीएम सैनी से की मुलाकात, क्राइम ब्रांच जांच की मांग