नारनौल, 09 मई 2026: महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में CIA टीम ने सिंघाना रोड स्थित एसएस होटल में छापेमारी कर पांच युवकों को हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल के एक कमरे में युवक नशीले पदार्थ का कारोबार कर रहे हैं। ASI नरेश कुमार के नेतृत्व में CIA टीम होटल पहुंची और कमरा नंबर-105 में पांच युवकों को बैठे पाया।
आरोपियों की मांग पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट लच्छीराम (नायब तहसीलदार) को मौके पर बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने सभी नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर सील कर दिया। आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
यह भी देखें: जालंधर में ANTF ने पकड़ी 12 किलो हेरोइन, दो तस्कर गिरफ्तार

More Stories
करनाल नगर निगम ने 103 करोड़ की नौ विकास परियोजनाओं की की समीक्षा
हरियाणा सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय और भत्तों में की बढ़ोतरी
सोनीपत स्विमिंग पूल मौत मामले में परिवार ने सीएम सैनी से की मुलाकात, क्राइम ब्रांच जांच की मांग