कोलकाता, 09 मई 2026: सुवेंदु अधिकारी शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले भाजपा के पहले नेता बन गए है।
राज्यपाल आरएन रवि ने ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में सुवेंदु को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सुवेंदु ने बांग्ला में ईश्वर के नाम की शपथ ली। शपथ लेने के बाद वे सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास गए और उन्हें झुककर प्रणाम किया।
इस मौके पर राज्यपाल ने पांच अन्य विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदीराम टुडू और निषिथ प्रमाणिक शामिल हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के 20 मुख्यमंत्री मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने भाजपा के 98 वर्षीय कार्यकर्ता माखनलाल सरकार का विशेष सम्मान किया। पीएम मोदी मंच पर आते ही सीधे उनके पास गए, उन्हें शॉल ओढ़ाया और उनके पैर छुए।
ये भी देखें: सुवेंदु अधिकारी बोले – ममता को हराने की सजा दी गई, PA चंद्रनाथ रथ की हत्या

More Stories
IPL में दिल्ली कैपिटल्स और बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार
जस्टिस यशवंत वर्मा नकदी विवाद, जांच रिपोर्ट आज लोकसभा में होगी पेश
Bihar: दानापुर-फतुहा रेलवे ट्रैक विस्तार परियोजना, बिछेगी नई रेलवे लाइन, 1323 करोड़ की लागत