चंडीगढ़, 11 मई 2026: पश्चिम बंगाल में नगर पालिका भर्ती घोटाले (Municipality Recruitment Scam) में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने टीएमसी के पूर्व मंत्री सुजीत बोस को गिरफ्तार किया है।
घंटों तक चली कड़ी पूछताछ के बाद सोमवार शाम उन्हें साल्ट लेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में ED कार्यालय से गिरफ्तार किया गया। ED अब इस घोटाले में पैसे के लेन-देन, संपत्तियों और अन्य लोगों की भूमिका की भी गहन जांच कर रही है। सुजीत बोस को मंगलवार सुबह विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।
जांच एजेंसी का दावा है कि भर्ती के बदले मिले पैसे से सुजीत बोस ने कई फ्लैट खरीदे थे। ED ने इन्हें अपराध से प्राप्त संपत्ति (Proceeds of Crime) माना है। इसके अलावा उनके बैंक खातों में भारी मात्रा में नकद जमा होने के भी सबूत मिले हैं।
सुजीत बोस सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे अपने बेटे समुद्र बोस के साथ ED कार्यालय पहुंचे थे। यह पहली बार नहीं है जब ED ने दक्षिण दमदम नगर पालिका में भर्ती अनियमितताओं के मामले में उन्हें तलब किया था।
ये भी देखें: रविवार से कर्नाटक, तेलंगाना और गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर जाएँगे PM मोदी

More Stories
गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़, एटीएम कैश वैन लूट के दो इनामी बदमाश ढेर
तमिलनाडु में आज फ्लोर टेस्ट, CM विजय सदन में साबित करेंगे बहुमत
बंगाल में सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर 45 दिनों में लगेगी बाड़