चंडीगढ़, 12 मई 2026: तमिलनाडु में आज मुख्यमंत्री और टीवीके सुप्रीमो सी. जोसेफ विजय आज विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे।
फ्लोर टेस्ट से पहले मंगलवार को सीएम विजय ने बागी एआईएडीएमके नेताओं एसपी वेलुमणि और सीवी शनमुगम से मुलाकात की। इस मुलाकात का खास महत्व है क्योंकि वेलुमणि-शनमुगम गुट के पास एआईएडीएमके के 47 विधायकों में से 30 का समर्थन है।
सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं ने विजय को भरोसा दिलाया कि उनके पास 30 से ज्यादा विधायक हैं और वे आज विश्वास मत के दौरान टीवीके को पूर्ण समर्थन देंगे।
गौरतलब है कि सीवी शनमुगम ने मंगलवार सुबह ही एनडीए से नाता तोड़ने का ऐलान कर दिया था। इस गुट ने प्रोटेम स्पीकर को पत्र लिखकर एसपी वेलुमणि को विधायक दल का नेता घोषित करने की मांग की है।
नए स्पीकर जेसीडी प्रभाकर को अब इस विवाद पर फैसला करना है। एआईएडीएमके महासचिव एडप्पाडी पालनीस्वामी ने भी विधानसभा सचिवालय में पत्र देकर दावा किया है कि वे ही असली विधायक दल के नेता हैं।
टीवीके ने साफ कर दिया है कि वह एनडीए के साथ बने किसी भी दल के साथ कोई गठजोड़ नहीं करेगी। यही वजह है कि बागी एआईएडीएमके गुट ने पहले खुद को एनडीए से अलग किया और फिर टीवीके को समर्थन देने का ऐलान किया।
यह भी देखें: सोनीपत नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, हुड्डा ने भाजपा पर साधा निशाना

More Stories
गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़, एटीएम कैश वैन लूट के दो इनामी बदमाश ढेर
बंगाल में सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर 45 दिनों में लगेगी बाड़
हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार बने असम के मुख्यमंत्री, मोदी-शाह मौजूद रहे