चंडीगढ़, 12 मई 2026: गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में गुजरात की शानदार गेंदबाजी ने हैदराबाद की तूफानी बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।हैदराबाद की टीम 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 14.5 ओवर में 86 रनों पर सिमट गई।
गुजरात के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवरों में 28 रन देकर 3 विकेट झटके और हैदराबाद के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया। इसके बाद जेसन होल्डर ने मध्यक्रम और निचले क्रम को निशाना बनाया। होल्डर ने भी 4 ओवरों में मात्र 20 रन देकर 3 विकेट लिए।
इस महत्वपूर्ण जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने 12 मैचों में 8 जीत और 4 हार के साथ 16 अंक हासिल कर लिए। टीम ने आरसीबी को पीछे छोड़ अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
ये भी देखें: प्लेऑफ की दौड़ में आज RR vs GT का अहम मुकाबला, हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद

More Stories
IRE vs IND: आयरलैंड ने भारत को 34 रन से हराया, काम नहीं आई अभिषेक की फिफ्टी
टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर विराट कोहली ने साफ किया, कहा – वापसी का कोई इरादा नहीं
नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में दूसरे थ्रो के साथ CWG 2026 के लिए पक्का किया क्वालीफिकेशन