May 31, 2026

महेंद्र सिंह धोनी 3 करोड़ की लैंड रोवर डिफेंडर लेकर मसूरी पहुंचे, फैंस ने घेरा

महेंद्र सिंह धोनी मसूरी

मसूरी, 31 मई 2026: मसूरी में महेंद्र सिंह धोनी अपनी लग्जरी कार के साथ घूमते नजर आए। जैसे ही फैंस को उनकी मौजूदगी का पता चला, वे धोनी से मिलने के लिए वहां पहुंच गए।

धोनी अपनी बेटी जीवा सिंह धोनी का समर कैंप के लिए मसूरी के एक बोर्डिंग स्कूल में एडमिशन कराने आए थे। शनिवार को वे देहरादून से मसूरी पहुंचे और देर शाम लालटिब्बा क्षेत्र स्थित एक होटल में रुके।

होटल पहुंचते ही फैंस ने धोनी को घेर लिया। लोग मोबाइल पर तस्वीरें खींचने और वीडियो बनाने लगे। कुछ उत्साहित फैंस को लगा कि रोहित शर्मा आए हैं, वे जोर-जोर से ‘रोहित शर्मा, रोहित शर्मा’ चिल्लाने लगे। यह सुनकर धोनी जोर से हंस पड़े।

समर कैंप जाते समय धोनी ने फैंस से हाथ मिलाए। एक बच्चे ने ‘धोनी-धोनी’ पुकारा तो उन्होंने मुड़कर देखा और मुस्कुरा दिए। एक वीडियो में धोनी मसूरी की सड़कों पर लोगों से इलाके की जानकारी लेते और ऑटोग्राफ देते नजर आ रहे हैं।

यह भी देखें: कारों और बाइकों के शौकीन 44 वर्षीय ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी