चंडीगढ़, 13 मई 2026: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन संरक्षण की अपील पर अमल करते हुए बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने घोषणा की है कि अब वे हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल नहीं करेंगे और अपना काफिला भी आधा कर दिया जाएगा।
राज्यपाल के इस कदम के बाद अब सबकी नजरें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर टिकी हैं। अभी तक सीएम सुक्खू की ओर से इस दिशा में कोई घोषणा नहीं की गई है।
पश्चिम एशिया में जारी संकट और बढ़ती वैश्विक ऊर्जा चुनौतियों को देखते हुए राज्यपाल ने हिमाचल को ईंधन बचत का मॉडल राज्य बनाने का संकल्प जताया है।
उन्होंने लोक भवन को ‘फ्यूल कंजर्वेशन जोन’ घोषित कर दिया है। इसके तहत हर रविवार को ‘पेट्रोल-फ्री संडे’ मनाया जाएगा। रविवार को किसी भी सरकारी वाहन में एक लीटर भी आयातित ईंधन का उपयोग नहीं होगा।
यह भी देखें: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बढ़ाई प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि

More Stories
हिमाचल में मानसून का कहर जारी, 63 सड़कें बंद, अब तक 286 लोगों की मौत
हिमाचल विधानसभा में भाजपा विधायकों का लॉटरी व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन
Himachal: कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 3349 करोड़ रुपये स्वीकृत