चंडीगढ़, 14 मई 2026: पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब झूठी गारंटियों और अधूरे वादों का जवाब पंचायत चुनावों में देगी।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार तीन साल पहले बड़े-बड़े दावे और गारंटियां देकर सत्ता में आई थी, लेकिन आज उसने प्रदेश को भारी कर्ज में डुबो दिया है। हिमाचल पर लगभग 1 लाख 12 हजार करोड़ रुपये का कर्ज हो चुका है। अगर इस राशि को 25 लाख परिवारों में बांट दें तो हर परिवार पर भारी बोझ पड़ता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 5 लाख नौकरियां देने, महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने और बेरोजगारी भत्ता देने जैसी घोषणाएं की थीं, लेकिन इनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ।
अनुराग ठाकुर ने हिमाचली कहावत का हवाला देते हुए कहा कि अब “चिंडू बडने” का समय आ गया है। कांग्रेस को अपनी गारंटियां पूरी करनी होंगी, वरना जनता चुनाव में इसका खामियाजा जरूर उठाएगी। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस को भारी हार का सामना करना पड़ेगा।
सांसद ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के कर्मचारियों की समस्या भी उठाई। उन्होंने कहा कि चालक और परिचालक कठिन परिस्थितियों में भी यात्रियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचाते हैं, लेकिन उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा। अनुराग ठाकुर ने इसे सरकार की नाकामी और निकम्मेपन की मिसाल बताया।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हर निर्णय से पहले खजाना खाली होने की बात करती है, लेकिन मित्रों के लिए गाड़ियां खरीदने, वेतन बढ़ाने और सरकारी आवासों के नवीनीकरण पर खर्च करने के लिए पैसे आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। वहीं कर्मचारियों के वेतन, पेंशन और विकास कार्यों के लिए खजाना खाली बताया जाता है।
रेल परियोजनाओं पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्होंने और सांसद राजीव भारद्वाज ने रेल मंत्री से विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा की है। नंगल-तलवाड़ा रेल लाइन से हिमाचल का संपर्क पठानकोट और दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों से मजबूत होगा।
यह भी देखें: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बढ़ाई प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि

More Stories
धनेटा और हमीरपुर में 16 मई को बंद रहेगी बिजली, 8 घंटे तक लगेगा पॉवर कट
जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, कहा – 50-50 लाख वाली घोषणा को आचार संहिता का उल्लंघन
मंडी नगर निगम चुनाव: विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा को बताया जन-विरोधी