May 14, 2026

नीट पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर हाई लेवल बैठक, दोबारा परीक्षा को लेकर बनी रणनीति

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

चंडीगढ़, 14 मई 2026: नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर गुरुवार देर शाम उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक में नीट (यूजी) परीक्षा को दोबारा कराने पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सचिव उच्च शिक्षा विनीत जोशी, सचिव स्कूल शिक्षा संजय कुमार, एनटीए महानिदेशक अभिषेक सिंह, सीबीएसई अध्यक्ष, केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) और नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) के आयुक्त समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

3 मई को हुई परीक्षा में अनियमितताओं के आरोपों के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके बाद शिक्षा मंत्री के आवास पर यह अहम बैठक बुलाई गई। बैठक में परीक्षा प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

ये भी देखें: NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द, NTA का बड़ा फैसला, CBI जांच में 16 गिरफ्तार