चंडीगढ़, 14 मई 2026: केंद्र सरकार ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि देश के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। इनकी खुदरा कीमतें पूरी तरह स्थिर हैं।
सरकार ने यह भी बताया कि घरेलू एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।
पेट्रोलियम मंत्रालय के एक अधिकारी ने दैनिक अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में कहा कि सभी नागरिक अपने दैनिक उपयोग में ऊर्जा बचाने का प्रयास करें।
अधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि वे पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की घबराहट में खरीदारी न करें। अफवाहों से बचें और सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें।
मंत्रालय ने बताया कि भू-राजनीतिक स्थिति के बावजूद घरेलू एलपीजी, पीएनजी और सीएनजी (परिवहन) की 100 प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
पिछले तीन दिनों में करीब 1.40 करोड़ घरेलू एलपीजी सिलिंडरों की बुकिंग के मुकाबले 1.39 करोड़ सिलिंडरों की आपूर्ति की गई है।
ये भी देखें: रविवार से कर्नाटक, तेलंगाना और गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर जाएँगे PM मोदी

More Stories
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 9 अक्टूबर से होगी शुरू, iPhone 17 पर बड़ा डिस्काउंट, नई कीमत आई सामने
आजमगढ़ में पत्नी बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर
यूपी की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग