May 14, 2026

चुनाव आयोग ने SIR के तीसरे चरण की घोषणा की, हरियाणा में 1 जुलाई से शुरू होगा पुनरीक्षण

SIR

चंडीगढ़, 14 मई 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तीसरे चरण की घोषणा कर दी है। यह चरण 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया जाएगा। हरियाणा में यह प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू होगी और अंतिम मतदाता सूची 22 सितंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

निर्वाचन आयोग ने बताया कि SIR कार्यक्रम को जनगणना के तहत चल रही हाउस लिस्टिंग प्रक्रिया के साथ समन्वय बनाकर तैयार किया गया है। इससे मतदाता सूची और अधिक सटीक बनेगी।

तीसरे चरण में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में 1 जुलाई से विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू होगा। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।

पूरी प्रक्रिया में राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट (BLA) भी सहयोग करेंगे।

यह भी देखें: SIR विवाद : रेणुका चौधरी ने किरण रिजिजू पर किया तीखा मौखिक हमला!