मोहाली, 15 मई 2026: पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को ED की टीम ने नयागांव के माजरी गांव स्थित तहसील कॉम्प्लेक्स पर छापा मारा। इसकी सूचना मिलते ही पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।
ED की टीम तहसील कॉम्प्लेक्स में मौजूद है और कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार, ED ने कुछ प्रॉपर्टी डीलरों से भी पूछताछ की है।
दो दिन पहले ED ने मोहाली के GMADA के एक टाउन प्लानर को पूछताछ के लिए जालंधर बुलाया था और लंबी पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया था। उसी टाउन प्लानर से मिली अहम जानकारी और दस्तावेजों के आधार पर अब तहसील कॉम्प्लेक्स में यह छापेमारी की गई है।
ED अधिकारियों ने तहसील दफ्तर से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य सरकारी कागजात अपने कब्जे में ले लिए हैं। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों में भारी हलचल देखी गई।
यह कार्रवाई हाल ही में मोहाली में हुई बड़ी ED रेड से जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें एक बिल्डिंग की 9वीं मंजिल से कथित तौर पर नकदी भरे बैग फेंके जाने की घटना सामने आई थी।
ED की इस छापेमारी को मोहाली जिले के ब्लॉक माजरी (न्यू चंडीगढ़) और लुधियाना के सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में की गई कार्रवाई से भी जोड़ा जा रहा है। ये सभी छापे कथित बेनामी जमीन सौदों और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत हो रहे हैं।
ये भी देखें: लुधियाना में GST छापे से व्यापारियों में आक्रोश, कई दुकानें बंद

More Stories
संगरूर अब एशियाई, विश्व और ओलंपिक चैंपियनों की नर्सरी बनेगा – CM भगवंत सिंह मान
युद्ध नशियां विरुद्ध: पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता – सीएम भगवंत मान
कादियां हल्के को जल्द मिलेगा सब-डिवीजन का दर्जा – सीएम मान