चंडीगढ़, 15 मई 2026: राज्य जीएसटी विभाग की टीम द्वारा गुरुवार को एक रेडीमेड गारमेंट्स दुकान पर की गई छापेमारी के बाद पूरे इलाके के व्यापारियों में भारी रोष फैल गया। विरोध में कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विभागीय टीम में स्टेट टैक्स ऑफिसर स्तर के अधिकारी इंस्पेक्टर के साथ शामिल थे। कार्रवाई कई घंटों तक चली, जिससे पूरे बाजार में हड़कंप मच गया।
सूत्रों के अनुसार अधिकारियों ने दुकान मालिक का मोबाइल फोन, लैपटॉप और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। विभाग अब इन दस्तावेजों, बिल रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा की गहन जांच करेगा।
कार्रवाई की सूचना मिलते ही शाहपुर रोड के कई व्यापारी मौके पर जमा हो गए। व्यापारियों का आरोप है कि विभाग छोटे कारोबारियों पर लगातार दबाव बना रहा है, जबकि बाजार पहले से ही मंदी की मार झेल रहा है।
शाहपुर रोड शॉपकीपर्स एसोसिएशन के प्रधान सुशील पराशर ने कहा कि पूरे बाजार में विभागीय कार्रवाई को लेकर भारी रोष है। विरोध स्वरूप कई दुकानें बंद रहीं। उन्होंने बताया कि सोमवार को 31 सदस्यीय कमेटी विभागीय अधिकारियों से मुलाकात करेगी और व्यापारियों की समस्याओं को उनके समक्ष रखेगी।
ये भी देखें: रविवार से कर्नाटक, तेलंगाना और गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर जाएँगे PM मोदी

More Stories
संगरूर अब एशियाई, विश्व और ओलंपिक चैंपियनों की नर्सरी बनेगा – CM भगवंत सिंह मान
युद्ध नशियां विरुद्ध: पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता – सीएम भगवंत मान
कादियां हल्के को जल्द मिलेगा सब-डिवीजन का दर्जा – सीएम मान