चंडीगढ़, 15 मई 2026: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) लुधियाना के तीन अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में एसडीओ जसकंवरप्रीत सिंह, एसडीओ श्रुति शर्मा और क्लर्क आशु शामिल हैं।
विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता प्रिंस निजावन सोलर सिस्टम लगाने का काम करता है। उसने अलग-अलग स्थानों पर दो सोलर सिस्टम लगाए थे। इन सिस्टमों का निरीक्षण कर मीटर लगवाने थे।
आरोपियों ने निरीक्षण और अनुमान रिपोर्ट तैयार करने के बदले हर फाइल के लिए 10 हजार रुपये यानी दोनों फाइलों के लिए कुल 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।
शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने विजीलैंस ब्यूरो की आर्थिक अपराध शाखा लुधियाना से संपर्क किया। प्रारंभिक जांच के बाद विजीलैंस टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में तीनों आरोपियों को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
ये भी देखें: लुधियाना में GST छापे से व्यापारियों में आक्रोश, कई दुकानें बंद

More Stories
अमृतसर में क्रॉस-बॉर्डर नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 पिस्तौल और 2.30 किलो हेरोइन बरामद, 5 गिरफ्तार
महाराष्ट्र के नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर गुरुद्वारे में कृपाण से हमला, सुरक्षाकर्मी भी घायल
‘बेअदबी पार्टी’ पूरी तरह से ‘ईडी पार्टी’ और ईडी की प्रवक्ता बन चुकी – हरपाल सिंह चीमा