बद्दी, 15 मई 2026: नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत बद्दी पुलिस ने नालागढ़ क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में सफल छापेमारी की है। पुलिस ने कुल 13.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और हजारों रुपये की नकदी बरामद की है। इस दौरान 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल एक्स टीम ने गुप्त सूचना पर नालागढ़ के गांव रड़ियाली स्थित हिमुडा कॉलोनी में एक किराए के कमरे पर दबिश दी। तलाशी के दौरान 6.24 ग्राम चिट्टा, नशा तौलने वाला डिजिटल तराजू और 1,950 रुपये नकद बरामद हुए।
जोग्हों पुलिस चौकी की टीम ने अंदरोला पुल के पास गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। व्यक्ति घबरा गया और अपनी जेब से पाउच व नकदी सड़क पर फेंक दी। पुलिस ने तुरंत उसे दबोच लिया।
पाउच से 7.08 ग्राम चिट्टा और आरोपी के पास से 7,220 रुपये नकद बरामद हुए। आरोपी की पहचान हरमिंद्र सिंह पुत्र सुरजन सिंह, निवासी गांव अंदरोला उपरला, पंजैहरा, नालागढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है।
यह भी देखें: Kangra News: देहरा पुलिस ने नशा तस्कर की 39 लाख 48 हजार की संपत्ति की फ्रीज

More Stories
Hamirpur: सुजानपुर और भोटा में चुनाव प्रचार समाप्त, कल होगा मतदान
धनेटा और हमीरपुर में 16 मई को बंद रहेगी बिजली, 8 घंटे तक लगेगा पॉवर कट
जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, कहा – 50-50 लाख वाली घोषणा को आचार संहिता का उल्लंघन