हमीरपुर, 15 मई 2026: नगर परिषद सुजानपुर और नगर पंचायत भोटा में शुक्रवार को दोपहर 3 बजे चुनाव प्रचार अभियान समाप्त हो गया।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि अब इन दोनों शहरी स्थानीय निकाय क्षेत्रों में 17 मई को शाम 3 बजे तक किसी भी प्रकार की चुनावी सभा, जुलूस, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रोड शो या सार्वजनिक बैठक पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
मतदान 17 मई को सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक होगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू कर दी जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर परिषद सुजानपुर के 9 वार्डों में कुल 5804 मतदाता और नगर पंचायत भोटा के 7 वार्डों में 1162 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान करें और चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें।
यह भी देखें: SIR विवाद : रेणुका चौधरी ने किरण रिजिजू पर किया तीखा मौखिक हमला!

More Stories
शिमला पुलिस को बड़ी सफलता, 15 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार
कांग्रेस सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए केंद्र पर झूठे आरोप लगा रही है – विपिन सिंह परमार
नूरपुर में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 43.56 ग्राम चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार